भारत

जब पीएम बोले- हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की, जानें पूरी बात

jantaserishta.com
5 April 2024 1:18 PM IST
जब पीएम बोले- हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की, जानें पूरी बात
x
देखें वीडियो.
चुरू: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को राजस्थान के चुरू में चुनावी रैली की। पीएम मोदी ने तीसरे कार्यकाल के लिए जनता से मौके की मांग करते हुए अपने कामकाज गिनाए। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि अब तक जो उन्होंने काम किया है वह सिर्फ ट्रेलर है। उन्होंने इसे खाने की थाली से पहले परोसे जाने वाला एपिटाइजर बताया। प्रधानमंत्री तीन तलाक की प्रथा को खत्म किए जाने का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने हर मुस्लिम परिवार की रक्षा की है।
पीएम मोदी ने कहा, 'जो अब तक हुआ है वह ट्रेलर है। आज कल बड़े हॉटल में खाना खाते हैं तो पहले एपिटाइजर लेकर आते हैं। कभी लगता है कि यार पेट भर गया खाना क्या खाएंगे। मोदी ने जो किया है वह ऐपेटाइजर है अभी तो पूरी थाली आनी बाकी है। बहुत कुछ करना है, बहुत सपने बाकी हैं। हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।'
तीन तलाक पर कानून हमारी मुस्लिम बहनों की मदद कर रहा है। मेरी मुलमान माताएं बहनें समझे यह तीन तलाक आपके जीवन पर तो खतरा था ही, मेरी मुस्लिम बेटियों के सिर पर तलवार लटकती रहती थी मोदी ने आपकी रक्षा तो की ही है, मोदी ने हर मुस्लिम परिवार की भी रक्षा की है। मुस्लिम परिवार का वह पिता सोचता था कि बेटी की शादी करके भेजा तो है, दो-तीन बच्चे हो जाएंगे उसके बाद वह तीन तलाक करके भेज देगा तो मैं बेटी को कैसे संभालूं। भाई को लगता था कि तीन तलाक के कारण बहन वापस आ गई तो परिवार कैसे चलेगा। मां को लगता था कि यदि बेटी को लौटा दिया तो उसकी जिंदगी का क्या होगा। पूरा परिवार तीन तलाक के नाम पर लटकती तलवार के नीचे जीवन गुजारता था। मोदी ने सिर्फ मुस्लिम बहनों की नहीं, मुस्लिम परिवारों की जिंदगी को बचाया है।'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story