भारत

जब प्रधानमंत्री भावुक नजर आए...SPG को ये निर्देश दिए

jantaserishta.com
19 April 2026 4:17 PM IST
जब प्रधानमंत्री भावुक नजर आए...SPG को ये निर्देश दिए
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और ऐसे में राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी के लिए चुनाव प्रचार करने आज पश्चिम बंगाल पहुंचे हैं. उन्होंने पुरुलिया में जनसैलाब को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी भावुक नजर आए.

पीएम मोदी ने पुरुलिया में अपना चुनावी भाषण रोककर, एक छोटे बच्चे से बात की. चुनावी प्रचार के दौरान पुरुलिया जिले के रायबाघिनी मैदान में पहुंचे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक भावुक हो गए. अपने भाषण के बीच उन्होंने एक छोटे बच्चे चिराग पर ध्यान दिया और तुरंत अपनी बात रोक दी.
बताया जा रहा है कि छोटा बच्चा अपने साथ प्रधानमंत्री और उनकी मां की तस्वीर लेकर आया था. इसे देखकर प्रधानमंत्री ने एसपीजी को निर्देश देकर वो तस्वीर अपने पास मंगवाई और कहा कि मां की तस्वीर देखकर वो भावुक हो गए.
पीएम मोदी ने कहा, 'थैंक्यू बेटा, बहुत-बहुत शुक्रिया. मैं आपका बहुत आभारी हूं. आप मेरी मां की तस्वीर लेकर आए, आपने मुझे भावुक कर दिया.' सभा खत्म होने के बाद उस छोटे बच्चे चिराग और उसकी मां ने बताया कि मोदी जी ने उनसे बात की, जिससे वो बेहद खुश हैं. चिराग ने बताया कि पीएम मोदी ने उनसे कहा है कि वो उसे चिट्ठी लिखेंगे.
पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान होने हैं. राज्य में 23 अप्रैल 2026 को 152 सीटों पर और 29 अप्रैल 2026 को 142 सीटों पर मतदान कराए जाएंगे. वहीं, 4 मई 2026 को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में मुख्य टक्कर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच देखी जा रही है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपनी चौथी पारी के लिए कमर सक रही हैं. जबकि बीजेपी शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में चुनावी मैदान में है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story