भारत

जब अरविंद केजरीवाल को देख लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
29 Oct 2022 5:31 PM IST
जब अरविंद केजरीवाल को देख लोगों ने लगाए मोदी-मोदी के नारे, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
अहमदाबाद: गुजरात के अगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीतिक पार्टियां जोर-शोर से तैयारियों में जुटी हैं. इस बार का चुनाव और भी रोचक होने वाला है. कारण, इस बार मैदान में बीजेपी और कांग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी भी जोर आजमाइश कर रही है. इस कड़ी में शनिवार को राज्य के नवसारी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमत्री भगवंत मान को काले झंडे दिखाए गए हैं. इस दौरान लोगों ने 'मोदी-मोदी' के नारे भी लगाए.
बता दें कि इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने सूरत में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने 27 साल तक गुजरात में शासन किया लेकिन उनके पास एक भी काम गिनाने के लिए नहीं हैं. केजरीवाल ने कहा कि भाजपा का पूरा कैंपेन आम आदमी पार्टी को गाली देने पर केंद्रित है. इनके नेता और कार्यकर्ता केजरीवाल को गालियां देते हैं.
इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में पार्टी के सीएम फेस को लेकर भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि जब पंजाब के चुनाव हुए थे, तब हमने जनता से पूछा था कि अगला मुख्यमंत्री कौन होना चाहिए? जनता ने भारी बहुमत से भगवंत मान का नाम लिया था. अब इसी तर्ज पर हम गुजरात की जनता से पूछना चाहते हैं कि गुजरात का अगला सीएम कौन होना चाहिए. हम जनता की राय जानना चाहते हैं. इसके लिए केजरीवाल ने एक नंबर भी जारी किया. उन्होंने कहा कि आप लोग 635 7000 360 नंबर पर SMS भेज सकते हैं. व्हाट्सएप कर सकते हैं और अपनी राय दे सकते हैं.
केजरीवाल ने कहा कि यह नंबर 3 नवंबर की शाम 5 बजे तक चालू रहेगा. 4 नवंबर को हम जनता के सामने इसके नतीजे रखेंगे. 4 नवंबर को ही आम आदमी पार्टी गुजरात चुनाव के लिए अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवार का ऐलान करेगी. लोगों की राय जानने के लिए ई-मेल आईडी भी जारी कर रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story