भारत

SSC Scam: जब आमने-सामने आए पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी, फिर...

jantaserishta.com
5 Aug 2022 7:59 AM IST
SSC Scam: जब आमने-सामने आए पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच जारी है। गुरुवार को करीब 12 दिनों के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी से आमने-सामने पूछताछ की। खबर है कि इस दौरान चटर्जी जवाबों को लेकर टालमटोल करते दिखे। इन दोनों को शुक्रवार को अदालत के सामने पेश किया जाएगा। इस बात की जानकारी ईडी ने दी है।

एक मीडिया रिपोर्ट में ईडी अधिकारियों के हवाले से जानकारी दी गई है कि इस दौरान मुखर्जी तो सहयोग कर रही थीं, लेकिन चटर्जी गोलमाल जवाब दे रहे थे। जांच एजेंसी ने बताया कि इस दौरान दोनों से बीते महीने बरामद गिए गए दस्तावेजों को लेकर भी पूछताछ हुई।
अधिकारियों ने बताया कि मुखर्जी और चटर्जी से संपत्तियों को लेकर भी सवाल पूछे गए। इनमें शांतिनिकेतन की APA, तितली, लावण्या का नाम शामिल है। ईडी ने पूर्व मंत्र और उनकी करीबी से बैंक खातों और अलग-अलग कंपनियों में उनकी हिस्सेदारी को लेकर पूछताछ की। खास बात है कि पूछताछ में 'APA यूटिलिटी सर्विसेज' नाम के दस्तावेजों पर जवाब मांगे गए। दस्तावेज बुधवार को जब्त किए गए थे और कहा जा रहा है कि दोनों की कंपनी में 50 फीसदी की हिस्सेदारी थी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पूछताछ के दौरान मुखर्जी के दो फ्लैट्स से मिले 50 करोड़ रुपये को लेकर दोनों के बयान कई बार अलग रहे। मुखर्जी ने पहले ईडी को बताया था कि पैसा चटर्जी का है और वह और उसके साथ कैश रखने के लिए फ्लैट्स का इस्तेमाल करते थे। पूर्व मंत्री की राजदार ने कहा कि जिस कमरे में कैश रखा हुआ था, उन्हें वहां जाने की इजाजत नहीं थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story