जब हमारा वक्त आएगा तो सोचिए आपका क्या होगा: उद्धव ठाकरे

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
मुंबई: संजय राउत की गिरफ्तारी पर उद्धव ठाकरे सोमवार को आक्रामक अंदाज में दिखे। अपने सहयोगी संजय राउत के परिजनों से मुलाकात के बाद उद्धव ठाकरे ने मीडिया से बात की और भाजपा को चेतावनी देते हुए कहा कि एक दिन हमारा टाइम भी आएगा। उद्धव ठाकरे ने कहा कि वक्त हमेशा बदलता रहता है। जब हमारा वक्त आएगा तो सोचिए कि आपका क्या होगा। आज की राजनीति बल से चल रही है। भाजपा चाहती है कि राज्यों में पार्टियां खत्म हो जाएं। अब महाराष्ट्र की जनता ही फैसला करेगी। सरकार के खिलाफ बोलने वालों पर बल प्रयोग किया जा रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





