भारत

सूटकेस खोला तो फटी रह गई आंखें, ट्रेन में हड़कंप

jantaserishta.com
17 May 2024 5:59 PM IST
सूटकेस खोला तो फटी रह गई आंखें, ट्रेन में हड़कंप
x

सांकेतिक तस्वीर

सभी स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शव कब और कहां से बोगी में रखा गया है।
मिर्जापुर: पटना से मुंबई जा रही बांबे जनता एक्सप्रेस की जनरल बोली में रखे लावारिस सूटकेस से पुलिस ने युवती का शव बरामद किया है। एक यात्री की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने बिल्कुल नया दिख रहे चमचमाते लाल रंग के सूटकेस खोला तो सनसनी फैल गई। सूटकेस को मिर्जापुर के चुनार स्टेशन पर उतारने के बाद ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है। सूटकेस के अंदर अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव पड़ा था। युवती के शरीर पर चूड़ियां और जेवरात भी मिले हैं। ऐसे में नवविवाहिता होने का शक है। हालांकि शव का सिर गायब था। माना जा रहा है कि पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल में जुटी है। पटना से चुनार तक के सभी स्टेशनों पर लगे सीसीटीवी फुटेज से यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शव कब और कहां से बोगी में रखा गया है।
चुनार आरपीएफ प्रभारी मोहम्मद सालिक ने बताया कि पटना से मुंबई जा रही बांबे जनता एक्सप्रेस की जनरल बोगी के एक यात्री ने सुबह पांच बजे कंट्रोल रूम को सूचना दी कि शौचालय के पास एक लावारिस सूटकेस पड़ा है। उस समय ट्रेन मिर्जापुर से चुनाव के लिए रवाना हो चुकी थी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही चुनार स्टेशन पर सुबह लगभग सात बजे ट्रेन को रोका गया। पुलिस टीम जनरल बोगी में पहुंची और सूटकेस को खोला तो दंग रह गई।
सूटकेस के अंदर अर्धनग्न हालत में युवती की सिर कटी लाश पड़ी थी। चूड़ी और अन्य जेवर भी शरीर पर थे। ऐसे में युवती के नवविवाहिता होने की आशंका जताई जा रही है। उम्र लगभग 30 साल लग रही है। सूटकेस उतारने के बाद ट्रेन को रवाना कर दिया गया। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि शव की पहचान की कोशिश प्राथमिकता है। स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज से अपराधी का पता लगाया जा रहा है। पहचान के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story