भारत

जब ड्रोन से दूर-दराज के इलाकों में दवाएं पहुंचीं

jantaserishta.com
13 Dec 2022 8:14 AM IST
जब ड्रोन से दूर-दराज के इलाकों में दवाएं पहुंचीं
x
ईटानगर (आईएएनएस)| मेघालय के बाद अब अरुणाचल प्रदेश में भी ड्रोन आधारित सेवाएं शुरू की गई हैं। अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन सेवाएं पहाड़ी और दूर-दराज के इलाकों में दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी अन्य जरूरी सामान पहुंचाने के लिए शुरू की गई हैं, ताकि समय और लागत की बचत हो सके। गुरुग्राम स्थित 'टेकईगल' ने ड्रोन-आधारित सेवाओं को विकसित किया है। इसे अरुणाचल प्रदेश सरकार और विश्व आर्थिक मंच के सहयोग से लॉन्च किया गया है। लोअर सुबनसिरी जिले के दूरदराज के क्षेत्रों के लिए 'मेडिसिन फ्रॉम द स्काई' को सक्षम करने के लिए संचालन शुरू कर दिया गया है। इस प्रोजेक्ट को अरुणाचल प्रदेश के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अलो लिबांग ने हरी झंडी दिखाई। अधिकारियों ने कहा कि ड्रोन ने जीरो वैली से उड़ान भरी और महज 21 मिनट में 31 किमी की हवाई दूरी तय कर कार्गो (मेडिसिन) को चंम्बग पहुंचाया।
ड्रोन ने 1.5 किलोग्राम के पेलोड के साथ जीरो वैली से उड़ान भरी, जिसमें डिक्लोफेनाक टैबलेट और एड्रेनालाईन इंजेक्शन था। चंम्बग से अपनी वापसी की उड़ान पर ड्रोन ने टेस्ट के लिए ब्लड सैंपल भी लिए। रिपोर्ट के अनुसार, जीरो वैली से चंम्बग के बीच वाहन से रोड के द्वारा यात्रा करने पर करीब आठ घंटे का वक्त लगता है। लेकिन ड्रोन ने इस दूरी को केवल 21 मिनट में तय किया है। एक बयान में कहा गया है 'टेकईगल' के स्वदेशी रूप से विकसित ड्रोन वितरण समाधान ने जमीनी परिवहन की तुलना में वस्तुओं को लगभग 24 गुना तेजी से पहुंचाया है।
टेकईगल के सीओओ और सह-संस्थापक अंशु अभिषेक ने कहा कि टेकईगल में 'मेडिसिन्स फ्रॉम द स्काई' पहल कुछ ऐसी है जो लोगों के दिलों के बहुत करीब है, क्योंकि यह पहल हमारे द्वारा बनाए जा रहे समाधान द्वारा अरबों जीवन को बचाने और बेहतर बनाने की है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story