भारत

जब आमने-सामने आए किंग कोबरा और नेवला, फिर...

jantaserishta.com
12 Nov 2022 1:08 PM IST
जब आमने-सामने आए किंग कोबरा और नेवला, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है.
सारण: सारण जिले में जहरीले सांप किंग कोबरा और नेवले के बीच लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है. इसमें देखा जा सकता है कि सांप और नेवला एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं. गांव के स्थानीय लोगों ने इस लड़ाई का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर डाल दिया. तकरीबन 2 घंटे तक चली इस लड़ाई को देखने के लिए स्थानीय ग्रामीणों की बड़ी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई.
वायरल वीडियो की जानकारी लेने पर पता चला कि बुधवार की दोपहर जिले के एकमा स्थित धनौती गांव में सांप और नेवला आपस में लड़ रहे थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह सांप और नेवला एक-दूसरे पर एक कुशल लड़ाके की तरह हमला कर रहे हैं. दोनों एक-दूसरे के वार से बचने की भी कोशिश करते नजर आ रहे हैं.
यह मान्यता है कि सांप और नेवला एक-दूसरे के जानी दुश्मन हैं. जब भी नेवला अपने सामने किसी भी सांप को देखता है तो उस पर तुरंत हमलावर हो जाता है. ज्यादातर मामलों में नेवला के हाथों सांप मारा जाता है, लेकिन इस लड़ाई में सांप बच जाता है और झाड़ियों में जाकर गुम हो जाता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story