भारत
'ऑपरेशन सिंदूर' के जरिए भारत ने लिया पहलगाम का बदला, तो बोले भोजपुरी सितारे- 'हर गोली का हिसाब होगा'
jantaserishta.com
7 May 2025 12:00 PM IST

x
मुंबई: भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ले लिया है। मंगलवार देर रात भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए और 9 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन पर हर कोई अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है। भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने भी अपने अंदाज सैन्य अभियान की प्रशंसा की है।
स्ट्राइक की खबर सुनते ही भोजपुरी के टॉप एक्टर खेसारी लाल यादव ने मॉक ड्रिल के सायरन की असल वजह की ओर इशारा किया। एक्स पर लिखा- 'अच्छा तो सायरन ओकनि के वहां बजावेके रहे (तो ये सायरन पाकिस्तानियों के लिए बजाया गया था)।'
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का पोस्टर शेयर करते हुए अपनी खुशी और समर्थन जाहिर किया।
भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे और सांसद मनोज तिवारी की भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया आई। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- 'भारत माता की जय। आतंकिस्तान को सबक सिखाने चला है भारत। 'ऑपरेशन सिंदूर'... हर गोली का हिसाब होगा। हर बलिदान का बदला मिलेगा। जय हिंद।''
वहीं भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्टिंग का परचम लहरा चुके रवि किशन ने लिखा- 'जय हिंद... जय हिंद की सेना'
उल्लेखनीय है, 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 निर्दोष लोगों की जान चली गई थी। इस हमले को लेकर आम लोगों के साथ ही फिल्म जगत की तमाम हस्तियों ने निंदा करते हुए इसे आतंकियों की कायराना हरकत बताया था। इस कायराना हमले के करीब 2 हफ्ते बाद ही भारतीय सेना ने 9 आतंकी ठिकानों पर हमला बोला और जैश के चार, लश्कर के तीन और हिजबुल के दो आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया है। पाकिस्तान ने खुद माना है कि भारत ने एयर स्ट्राइक की है। देश के आम हो या खास लोग सब इस सैन्य कार्रवाई पर गौरवान्वित हैं।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





