भारत

पत्नी ने सिगरेट के लिए नहीं दिए 20 रुपये, तो पति ने ले ली जान; खुद भी दी अपनी जान

jantaserishta.com
27 Dec 2025 10:50 AM IST
पत्नी ने सिगरेट के लिए नहीं दिए 20 रुपये, तो पति ने ले ली जान; खुद भी दी अपनी जान
x
सांकेतिक तस्वीर
इलाके में फैली सनसनी.
दिल्ली: दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पति ने सिगरेट के पैसे न देने पर पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद आरोपी ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी कर ली. जानकारी के मुताबिक कुलवंत अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ विवेक विहार थाना इलाके के कस्तूरबा नगर इलाके में रहता और ऑटो चलाने का काम करता था.
25 दिसम्बर बुधवार की दोपहर तीन बजे कुलवंत ने अपनी पत्नी से सिगरेट के लिए 20 रुपये मांगे, लेकिन पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद दोनों में झगड़ा हो गया. हालांकि कुछ देर बाद पत्नी ने पैसे दे दिए, जिसके बाद कुलवंत अपने बेटे को सिगरेट लेने भेज दिया और फिर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी.
पुलिस को बुधवार तीन बजे कॉल करके पड़ोसी ने महिला के कत्ल की जानकारी दी थी. जब पुलिस पहुंची तो पता कुलवंत फरार हो गया था और वो रेलवे ट्रैक पर बैठा था. जब तक पुलिस उसे पकड़ती उसके पहले उसने ट्रैन के सामने कूद के खुदकुशी कर ली.
पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच कर रही है. पुलिस ने बताया कि सिगरेट खरीदने के लिए 20 रुपये नहीं देने पर एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिर खुद ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story