भारत

गर्लफ्रेंड ने बात नहीं मानी तो गोली मार दी...पीड़िता ने किए चौंकाने वाले खुलासे

jantaserishta.com
14 Dec 2025 10:15 AM IST
गर्लफ्रेंड ने बात नहीं मानी तो गोली मार दी...पीड़िता ने किए चौंकाने वाले खुलासे
x
जानें पूरा मामला.
लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में गर्लफ्रेंड को गोली मारने वाले सिरफिरे आशिक को लेकर पीड़िता ने बड़े खुलासे किए हैं. उसने पुलिस को बताया कि आरोपी आकाश आपराधिक प्रवृत्ति का है. उसने कई बार मारपीट की, जबरन शारीरिक संबंध बनाए, सिगरेट से जलाया और अश्लील वीडियो भी बनाए.
पीड़िता ने कहा कि आकाश साइबर फ्रॉड गैंग से जुड़ा है. लोगों के बैंक खाते खुलवाकर उनमें ठगी के पैसे मंगवाता था और इसी से उसने दो महीने पहले स्कॉर्पियो खरीदी थी. वह गाड़ी के डैशबोर्ड में पिस्टल रखकर घूमता था और पुलिस से नजदीकियों की भी बातें करता था. STF की कार्रवाई के बाद जब युवती ने उससे दूरी बना ली तो उसने जान से मारने की धमकी दी. फिर आधी रात घर में घुसकर गोली मारकर फरार हो गया.
यह घटना लखनऊ के पारा इलाके में आधी रात की है. पुलिस को घटना से जुड़े तीन CCTV फुटेज मिले हैं. पहले फुटेज में आरोपी आकाश कश्यप पीड़िता के घर के बाहर स्कॉर्पियो से उतरकर गाली-गलौज करता दिखता है. दूसरे फुटेज में वह सीढ़ियां चढ़कर ऊपर जाता है और वहां लगे CCTV कैमरे को तोड़ देता है.
तीसरे फुटेज में वह घर से बाहर निकलकर स्कॉर्पियो में बैठता है, इसी दौरान गली से एक अन्य युवक आता है. गेट खोलकर ड्राइवर की सीट पर बैठता है और दोनों फरार हो जाते हैं. पुलिस आरोपी के साथ दिख रहे युवक की पहचान में जुटी है.
पीड़िता की बड़ी बहन ने कहा कि 11-12 दिसंबर की रात करीब 2 बजे आकाश शराब के नशे में घर आया. दरवाजा खुलते ही उसने धक्का दिया और सीधे छोटी बहन के कमरे में घुस गया. विरोध करने पर गाली-गलौज, मारपीट और तोड़फोड़ की. इसके बाद तमंचा निकालकर छोटी बहन को गोली मार दी, जो कंधे और हाथ में लगी. गोली चलने की आवाज और चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और घायल हालत में उसे अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई और आकाश के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई.
पीड़िता की बहन ने आरोप लगाया कि गोली मारने के बाद आकाश उनकी 7 साल की बेटी की ओर बढ़ा और उसे भी गोली मारने की कोशिश की, लेकिन बच्ची डरकर भाग गई. इसके बाद आरोपी ने घायल युवती को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी और फरार हो गया. 21 वर्षीय पीड़िता अपनी बड़ी बहन, 7 साल की भांजी और 3 साल के भांजे के साथ किराए पर रहती है. दोनों बहनें ऑर्केस्ट्रा में काम करती थीं. आरोपी आकाश कश्यप सरोजनी नगर के गौरी बाजार का रहने वाला है. वह पिछले एक साल से युवती के संपर्क में था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story