भारत

केंद्रीय मंत्री बोले- पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा

jantaserishta.com
14 March 2024 1:13 PM IST
केंद्रीय मंत्री बोले- पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा
x

केंद्रीय मंत्री बोले- पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा

बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गुरुवार को सीएए कानून का विरोध करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पाकिस्तान में जब हिंदुओं को न्याय नहीं मिलेगा, तो वह हिन्दुस्तान ही आएगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि वे हिंदुओं को गाली दे रहे हैं। बेगूसराय में सांसद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "जब पाकिस्तान में हिंदुओं की बेटी को मंडप से उठाकर लेकर जाते हैं, तब तो इनकी जुबान नहीं खुलती।"
उन्होंने कहा कि जब किसी पीड़ित को पाकिस्तान में न्याय नहीं मिलेगा, तो वह भागकर हिन्दुस्तान नहीं आएगा, तो कहां जाएगा। उन्होंने कहा कि रोहिंगिया को लेकर उनकी जुबान नहीं खुलती, क्योंकि उनका वोट बैंक है। यह तुष्टीकरण नहीं चलेगा। उन्होंने कहा, "जो भारतवंशी पाकिस्तान में तबाह, बर्बाद हुए हैं, अफगानिस्तान में सिख भाई तबाह बर्बाद हुए, उनको सहारा आखिर कौन देगा। भारत के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री ने उनको सहारा देने के लिए यह कानून बनाया है।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story