भारत

जब हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, 'लैंड माफिया की तरह काम कर रहे अफसर'

jantaserishta.com
29 Feb 2024 2:48 PM IST
जब हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, लैंड माफिया की तरह काम कर रहे अफसर
x

जब हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, 'लैंड माफिया की तरह काम कर रहे अफसर'

सख्त आदेश जारी किया है।
रांची: झारखंड हाईकोर्ट ने सरायकेला जिला निवासी एक व्यक्ति की रैयती जमीन पर सरकारी भवन बनाने की शिकायत वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए सख्त आदेश जारी किया है। कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि सरकार के अफसर लैंड माफिया की तरह काम कर रहे हैं।
अदालत ने जमीन के बदले मुआवजा भुगतान के साथ-साथ जबरन निर्माण कराने वाले जिम्मेदार अफसर के वेतन या पेंशन से पांच लाख रुपए वसूलकर जमीन के मालिक को भुगतान करने को कहा है।
याचिका दुर्गा हेंब्रम नामक शख्स ने दायर की थी। इसमें उन्होंने शिकायत की थी कि उनकी 9 डिसमिल जमीन पर सरकार के अफसरों ने जबरदस्ती भवन निर्माण करा दिया। इसके लिए उन्हें कोई मुआवजा भी नहीं दिया गया। गुरुवार को इस याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान सरायकेला-खरसावां जिले के उपायुक्त सशरीर कोर्ट में उपस्थित हुए, जबकि राज्य के भू-राजस्व एवं भवन निर्माण सचिव ने ऑनलाइन हाजिरी दर्ज कराई।
कोर्ट ने सरकार के अफसरों पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि जिस गरीब आदमी के पास अपनी आवाज सक्षम अधिकारी तक पहुंचाने का कोई तरीका नहीं है, उसकी जमीन पर अधिकारी कब्जा कर भवन निर्माण करा ले रहे हैं। ऐसे में सरकार के अफसरों और लैंड माफिया में क्या फर्क रह गया है?
कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि तीन महीने के भीतर दुर्गा हेंब्रम को जमीन के बदले मुआवजे का भुगतान करें और जबरन निर्माण करने वाले अफसर या एजेंसी को चिन्हित कर उनसे पांच लाख जुर्माना वसूलकर प्रार्थी को दें। कोर्ट ने दोषी अफसर को चिन्हित करने के लिए सेवानिवृत्त ज्यूडिशियल ऑफिसर की वन मैन कमेटी बनाने का भी निर्देश दिया। इस कमेटी की फीस भी जिम्मेदार अफसर या एजेंसी से वसूलने का निर्देश दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story