भारत

शराब पीने से रोका तो पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या

Shantanu Roy
12 Dec 2022 1:41 PM GMT
शराब पीने से रोका तो पत्नी की कर दी बेरहमी से हत्या
x
बड़ी खबर
जयपुर। जयपुर में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या इसलिए कर दी उसने अपने पति को शराब पीने से रोका था। इस पूरे मामले को पुलिस पहले बीमारी से मौत मान रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद गले पर मिले निशानों के कारण हत्या का शक हुआ। पुलिस ने पति से सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी रामसिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार- 5 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकान से बदबू आ रही है। इस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ताला तोड़ा तो बुजुर्ग महिला का गला हुआ शव पड़ा मिला। पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की तो पता चला की यहां बुजुर्ग पति-पत्नी रहते हैं। उनके परिवार के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं हैं। पड़ोसियों ने बताया- वृद्धा काफी समय से बीमार है। इसी के चलते उनकी मौत हो गई है। इस पर पुलिस ने शव को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी मिलने पर मकान मालिक सुरेंद्र सिंह ने इस संबंध में रिपोर्ट दी।
सुरेंद्र सिंह ने बताया- रामसिंह उनके घर पर करीब डेढ़ साल से किराए पर रह रहा था। राम सिंह और उसकी पत्नी सीता देवी दोनों कमरे में रहते थे। परिवार के अन्य लोगों के बारे में जानकारी नहीं है। मृतका सीता देवी करीब 60 साल की थी। सुरेश सिंह ने पुलिस को बताया- 5 दिसम्बर को पड़ोसियों ने फोन कर कहा कि आपके घर से बदबू आ रही है। वहां जाकर पता चला कि सीता देवी काफी दिनों से कमरे से बाहर नहीं निकली। पुलिस को बुलाया गया और कमरा खोला गया। पता चला कि सीता देवी की सड़ी लाश पड़ी थी। लोगों ने पुलिस को बताया- वह काफी समय से बीमार थी। एक दो दिन जांच पड़ताल के बाद आखिर किसी के पास से राम सिंह का नंबर मिला तो राम सिंह को फोन कर बुलाया गया। राम सिंह एसएमएस पहुंचा और पत्नी की शिनाख्त कर ली।
पुलिस इसे बीमारी से मौत होना मान रही थी, लेकिन फिर भी पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। 10 दिसम्बर को पोस्टमार्टम कराया गया और इसकी रिपोर्ट 11 को आई। पता चला कि गले पर दबाव के निशान मिले हैं। जिससे पता चलता है कि महिला की मौत गला दबाने से हुई हैं। जिससे पुलिस को पति पर शक हुआ पुलिस ने आरोपी पति राम सिंह से पूछताछ की तो वह टूट गया। उसने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी राम सिंह को दबोचा और सख्ती से पूछताछ की तो उसने बताया कि 28 नवम्बर को वह कमरे में शराब पी रहा था। पत्नी ने विरोध किया और गिलास छीन लिया। इसलिए उसके दुपट्‌टे से उसका गला घोंट दिया और लाश को कमरे में बंद कर वह अजमेर फरार हो गया। वहां पर जब पुलिस ने फोन कर पत्नी की बीमारी से मौत होने के बारे में जानकारी दी तो उसे लगा कि उसका जुर्म दब गया। लेकिन पीएम रिपोर्ट के बाद अब खुलासा हो गया। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड लिया जा रहा हैं।
Next Story