भारत

गर्लफ्रेंड ने मांगी एक लाख, तो खुद किडनैप हो गया किशोर

Nilmani Pal
28 Jan 2025 2:55 PM IST
गर्लफ्रेंड ने मांगी एक लाख, तो खुद किडनैप हो गया किशोर
x
गिरफ्तार

यूपी। जौनपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक 16 साल के युवक ने कुछ ऐसा कर दिया। जिससे घरवालों को पुलिस की मदद लेनी पड़ी। दरअसल युवक ने गर्लफ्रेंड के शौक पूरा करके उसे खुश रखने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली फिर फोन कर एक लाख की डिमांड रख दी। उधर, जब इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली तो सर्विलांस की मदद से उसे आठ घंटे में ही बरामद कर लिया गया।

ये मामला बदलापुर क्षेत्र का है। 16 साल का किशोर रविवार शाम चार बजे के करीब अचानक लापता हो गया। करीब आठ बजे उसी के नंबर से मुंबई में रह रही बहन के मोबाइल पर फोन पहुंचा। युवक रो रहा था, उसने कहा कि बदमाशों ने अपहरण कर लिया है, एक लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर जान से मार देने की धमकी भी दी है। इतना सुनते ही युवक की बहन घबरा गई। उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। वहीं, किशोर के चाचा ने पुलिस को सूचना दी।

उधर, अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। प्रभारी निरीक्षक गजानंद चौबे टीम के साथ खोजबीन में जुट गए। मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाकर लोकेशन के आधार पर प्रयागराज के सहसों तक पहुंच गए। वहां एक खंडहर से किशोर बरामद कर लिया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसका झूठ पकड़ा गया। युवक ने बताया कि वह गर्लफ्रेंड को खुश करने के लिए ये नाटक रचा।


Next Story