भारत
जब नाचते-नाचते आ गई मौत, जमीन पर गिरा फिर उठा ही नहीं
jantaserishta.com
27 Sept 2023 11:13 AM IST

x
घटना का वीडियो भी सामने आया है.
सिरोही: राजस्थान के सिरोही से एक ऐसा मामला सामने आया है. यहां एक शादी समारोह में डांस कर रहा युवक अचानक गिर गया और फिर वह उठा ही नहीं.
दरअसल, पाली जिले के सोजत में रहने वाले पूरण सिंघाडिया (उम्र करीब 30 साल) प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन दिनों उदयपुर में कोचिंग कर रहे थे. वह सिरोही में किसी रिश्तेदार के घर शादी में गए थे. 24 सितंबर को शादी समारोह में लेडीज संगीत का प्रोग्राम चल रहा था. इस दौरान पूरण सिंघाडिया डांस करते-करते अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई.
इस चौंका देने वाली घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता है पूरण सिंघाडिया और एक महिला डीजे के स्टेज पर डांस कर रहे थे. तभी एक बच्चा डांस करते हुए बार-बार उनके पास जा रहा था. लेकिन एक अन्य युवक आकर बच्चे को वहां से ले जाता है. इसके बाद जैसे ही पूरण नाचने की कोशिश करते हैं तो तुरंत वहीं पर गिर जाते हैं.
मौके पर मौजूद लोग तुरंत पूरण को लेकर सिरोही अस्पताल में पहुंचे जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. सोमवार को उनका शव पाली जिले के सोजत सिटी लाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया. वहीं डांस के दौरान अचानक हुई इस मौत के वीडियो को देखकर लोग काफी हैरान हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





