भारत

जब एक साथ पहुंचा 3 युवकों का शव, पसर गया मातम

jantaserishta.com
4 Aug 2023 11:56 AM IST
जब एक साथ पहुंचा 3 युवकों का शव, पसर गया मातम
x
सदमे में परिजन.
अरवल: महाराष्ट्र में सड़क पुल निर्माण के दौरान क्रेन गिरने से हुए हादसे में बिहार के अरवल के तीन मजदूरों की मौत हो गई। गुरुवार को इन तीनों का शव गांव पहुंचा। तीन शवों के एक साथ गांव में पहुंचने के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया।
बताया जाता है कि सभी मृतक अरवल जिले के वंशी थाना क्षेत्र के माली गांव के रहने वाले थे। शव के घर पहुंचते ही परिवार की औरतें जोर-जोर से रोने लगीं। करूण चीत्कार के बीच अश्रुपूर्ण नेत्रों से तीनों को ग्रामीणों ने अंतिम विदाई दी।
गांव के श्मशान घाट पर तीनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान जिला प्रशासन की टीम भी पहुंची। बताया जाता है कि गांव के पप्पू कुमार, सुरेंद्र पासवान तथा लवकुश कुमार पिछले दिनों रोजी-रोजगार के लिए महाराष्ट्र गए थे। मुंबई में पुल निर्माण कंपनी में इनको काम भी मिल गया। इस बीच, काम के दौरान क्रेन मशीन से दबकर तीनों की मौत हो गई। इस घटना में दो लोग घायल भी हुए थे, जिनका इलाज अभी चल रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story