भारत
बेटी का हुआ जन्म तो मां ने किया कत्ल, बैग में छिपाई बॉडी
jantaserishta.com
31 Aug 2024 10:53 AM IST

x
जांच जारी.
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां चौथी बार बेटी पैदा होने पर मां ने उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद शव को बैग में छिपा दिया. जब इस मामले का खुलासा हुआ तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना पश्चिमी दिल्ली के ख्याला इलाके की है. यहां सुबह करीब साढ़े पांच बजे ख्याला थाने में कॉल पर सूचना मिली कि छह दिन की बच्ची लापता है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की.
पूछताछ के दौरान लापता बच्ची की मां 28 वर्षीय शिवानी निवासी शाहदरा ने बताया कि वह बीती रात अस्पताल से डिस्चार्ज हुई थी, इसके बाद वह अपने मायके आ गई. रात करीब दो-ढाई बजे उसने बच्ची को दूध पिलाया और सो गई. सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह उठी तो पास में बच्ची नहीं थी.
पुलिस ने पूरी बात सुनने के बाद मामले की जांच शुरू की.आसपास के सीसीटीवी खंगाले और लोगों से भी पूछताछ शुरू की. पुलिस जब पड़ताल में जुटी थी, उसी दौरान शिवानी ने कहा कि उसे टांके हटवाने के लिए अस्पताल जाना होगा. पुलिस को इस दौरान उसकी बात सुनकर थोड़ा अजीब लगा, लेकिन मेडिकल कंडीशन को देखते हुए पुलिस ने उसे नहीं रोका. पुलिस की तलाशी के दौरान पास के घर की छत पर एक बैग मिला, जिसे खोला तो उसमें बच्चा था, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत बताया. बच्ची की मां का व्यवहार पुलिस को संदिग्ध लगा, इसलिए उसका और उसके पति के बारे में पता करने के लिए पुलिसकर्मी अस्पताल, बस/मेट्रो स्टेशन और शाहदरा में उसके घर पर पहुंचे. जब महिला की तलाश करके उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने पूरी सच्चाई बयां कर दी.
शुरुआती पूछताछ में शिवानी ने बताया कि यह उसकी चौथी बच्ची थी, जिनमें से दो की पहले मौत हो चुकी है. बच्ची को दूध पिलाते समय उसे कई तरह के विचार आ रहे थे और उसी बीच उसने बच्ची का गला घोंट दिया. इसके बाद उसे बैग में रखकर बगल की छत पर फेंक दिया. इसके बाद रात में वह सो नहीं पाई. उसे समझ नहीं आया कि घर के लोगों को क्या बताएगी. इसलिए उसने कह दिया कि बच्ची गायब है. पुलिस ने इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि महिला के बयान की पुष्टि करने और मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार करना होगा.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज़हत्याबेटीDelhiDelhi NewsDelhi PoliceCrime NewsMurderDaughter
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





