भारत

जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे, देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 Oct 2021 5:48 PM IST
जब कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे, देखें वीडियो
x

फाइल फोटो 

सूरत: 'मोदी' सरनेम को लेकर दिए बयान को लेकर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को सूरत की कोर्ट में पेश हुए. कोर्ट ने राहुल गांधी को 29 अक्टूबर को पेश होने का आदेश दिया था. राहुल गांधी 2 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचे. कोर्ट ने राहुल गांधी से पूछा कि आप को पता था कि ये लोग वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं. तो इस पर कांग्रेस नेता राहुल ने जवाब दिया कि यहां कितने लोग वीडियो रिकॉर्ड करते हैं, इसके बारे में नहीं पता होता. यह मेरी जानकारी से बाहर है.

दरअसल, राहुल गांधी ने 2019 में कर्नाटक में एक रैली में मोदी सरनेम को लेकर विवादित बयान दिया था. उन्होंने रैली में कहा था कि ललित मोदी, नीरव मोदी, नरेंद्र मोदी...सबके सरनेम कॉमन हैं. सब चोरों के नाम में मोदी क्यों होता है. इस बयान के खिलाफ गुजरात के विधायक और मौजूदा कैबिनेट मंत्री पुर्णेश मोदी ने मानहानि का केस किया था.


भाजपा विधायक पूर्णेश ने अपनी शिकायत में दावा किया था कि राहुल गांधी ने 2019 में अपनी रैली में पूरे मोदी समुदाय को बदनाम किया. राहुल गांधी ने रैली में कहा, सभी चोरों के नाम में मोदी क्यों लगा होता है?
राहुल गांधी की इस मामले में कोर्ट में तीसरी पेशी है. इससे पहले सुनवाई में राहुल गांधी से जज ने पूछा ता कि क्या आपको अपना गुनाह कबूल है. इस पर राहुल गांधी ने इनकार कर दिया था. इसके बाद इस मामले में दो गवाहों के बयान भी दर्ज कराए गए थे. अब राहुल गांधी को इनके जवाब देने के लिए कोर्ट ने तलब किया है.



jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story