भारत

जब अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सीएम योगी, फिर...

jantaserishta.com
27 May 2022 8:08 AM IST
जब अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे सीएम योगी, फिर...
x

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को सुबह 10.55 बजे विधानसभा में पहुंचे और सीधे नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव से मिलने उनकी सीट पर गए। उन्होंने अखिलेश से हाथ मिलाते हुए बातचीत शुरू की। योगी को अखिलेश संग हंसते खिलखिलाते देख सत्ता पक्ष व विपक्षी दल के विधायक भी उनके आस-पास जा खड़े हुए और सेल्फी ली।

अखिलेश और मुख्यमंत्री में करीब दो मिनट तक बातचीत हुई, इसके बाद योगी अपनी पार्टी के विधायकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए अन्य दलों के नेताओं से मिलते हुए अपनी सीट पर गए। इस दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपनी सीट पर बैठे रहे।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बजट प्रस्तुत करने के बाद हाथ जोड़कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार प्रकट किया। योगी ने भी उनकी पीठ थपथपाते हुए बजट पेश करने के लिए उन्हें बधाई दी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story