भारत
जब चीफ मिनिस्टर ने कैमरे के सामने मंत्री की पकड़ ली गर्दन, फिर देखिये क्या हुआ....
jantaserishta.com
18 Sept 2023 2:17 PM IST

x
देखें वीडियो.
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आपने पत्रकारों के सवाल पर या विधानसभा में कई बार भड़कते या गुस्साते हुए देखा होगा लेकिन सोमवार को पटना में उनका बेहद अलग अंदाज नजर आया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी.
पटना में जब सीएम नीतीश कुमार से एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने पीछे मुड़कर अपने साथ खड़े मंत्रियों में पहले अशोक चौधरी को ढूंढा और फिर गर्दन पकड़ कर उन्हें खींचकर जबरन मीडिया के सामने लाकर खड़ा कर दिया. नीतीश कुमार की इस अप्रत्याशित प्रतिक्रिया को देखकर वहां मौजूद पत्रकार और मीडियाकर्मी भी हैरान हो गए.
दरअसल बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मॉरीशस के पहले प्रधानमंत्री स्वर्गीय शिवसागर रामगुलाम की जयंती समारोह में शामिल होने पहुंचे थे. पटना में उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद नीतीश कुमार जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा तो उन्होंने अपने कैबिनेट मंत्री अशोक चौधरी की गर्दन पड़कर उन्हें मीडियावालों के आगे कर दिया.
नीतीश कुमार ने अशोक चौधरी का गर्दन पकड़कर उन्हें आगे करते हुए कहा कि हमारे यहां भी एक पुजारी हैं, जो टीका लगाते हैं. बताया जा रहा है कि ब्रीफिंग के लिए खड़े मीडियाकर्मियों में से एक के माथे पर टीका देखकर नीतीश कुमार ने ऐसा किया. नीतीश कुमार ने मंत्री अशोक चौधरी के साथ जो कुछ किया उसे देखकर उनके साथ खड़े नेता और दूसरे मीडियाकर्मी दंग रह गए.
Tagsमुख्यमंत्री नीतीश कुमारनीतीश कुमारपत्रकारमीडियाकर्मीबिहारChief Minister Nitish KumarNitish KumarJournalistMedia PersonnelBihar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





