जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले- भाजपा के साथ केंद्रीय एजेंसी भी चुनाव लड़ती है...देखें वीडियो

लखनऊ: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को गैर-भाजपा राज्यों में नेताओं पर केंद्रीय एजेंसियों की छापेमारी की तुलना पाकिस्तान क्रिकेट टीम से की है। उन्होंने कहा, 'जैसे पाकिस्तान के बारे में कहा जाता है कि वहां क्रिकेट में 11 नहीं 13 खिलाड़ी खेलते हैं। वहां दो अंपायर भी खेलते हैं। ऐसी ही स्थिति यहां है, भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ती है, तो केंद्रीय एजेंसियां भी उसके साथ रहती हैं। अंपायर की तरह सीबीआई, ईडी, आईबी, सब शामिल हो जाते हैं।'
चुनावी राज्यों में विपक्ष के लोगों के यहां छापे पड़ते हैं जिससे लोगों को डराया जा सके। क्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्रियों के रिश्तेदारों के यहां छापे नहीं पड़ते? भाजपा भी चुनाव लड़ती है उसके साथ केंद्रीय एजेंसी भी चुनाव लड़ती है: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल pic.twitter.com/ja7CcqCefi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 19, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





