भारत

जब गैंगरेप पीड़िता के लिए धरने पर बैठ गए बीजेपी सांसद, फिर...

jantaserishta.com
20 Feb 2022 10:30 AM IST
जब गैंगरेप पीड़िता के लिए धरने पर बैठ गए बीजेपी सांसद, फिर...
x
जानें पूरा मामला।

नई दिल्ली: भाजपा सांसद डॉ किरोडी लाल मीणा (Dr Kirodi Lal Meena) शनिवार को नागौर (Nagaur) में कथित तौर पर गैंगरेप (Gangrape) का शिकार होने के बाद दम तोड़ने वाली महिला के परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा और एक परिजन को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर मृतका के परिजनों के साथ धरने पर बैठे. डीडवाना में बेहोशी की हालात में मिली महिला की जयपुर (Jaipur) के सवाई मानसिंह चिकित्सालय (Sawai Mansing Hospital) में 17 फरवरी को मौत हो गई थी.

अधिकारियों के मुताबिक, महिला के परिजनों ने उसका शव लेने से इनकार कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच की मांग करते हुए उचित मुआवजा देने की मांग की है. उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्यसभा सांसद मीणा सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात के बाद उनके साथ शहीद स्मारक पर धरने पर बैठ गए.
मामले को लेकर पुलिस की तरफ से बताया गया हा कि, महिला 4 फरवरी को घर से लापता हो गई थी और उसके परिजनों ने 2 दिन बाद गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी. अधिकारियों ने बताया कि 10 फरवरी को महिला उसके गांव से 3 किलोमीटर दूर बेहोशी की हालत में मिली और उसके साथ गैंगरेप हुआ था. अधिकारियों के मुताबिक, महिला को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया था.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story