भारत

जब BJP सांसद ने गुस्से में कर्मचारी को मारा थप्पड़, LIVE वीडियो...

jantaserishta.com
31 Oct 2025 3:20 PM IST
जब BJP सांसद ने गुस्से में कर्मचारी को मारा थप्पड़, LIVE वीडियो...
x
वीडियो हुआ वायरल.
सतना: सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर सतना में उस वक्त बड़ा हंगामा खड़ा हो गया, जब स्थानीय सांसद गणेश सिंह माल्यार्पण के दौरान स्ट्रीट लाइट के हाइड्रोलिक वाहन (बकेट लिफ्ट) में हवा में फंस गए. इस असहज स्थिति से नाराज होकर सांसद ने कथित तौर पर निगम के वाहनकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया, जिसका वीडियो फुटेज अब वायरल हो रहा है.
दरअसल, सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती के अवसर पर आयोजित रैली का समापन सेमरिया चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होना था. जिला अस्पताल से शुरू हुई यह रैली शहर के चौक-चौराहों से होते हुए सेमरिया चौक पहुंची थी.
सांसद गणेश सिंह दो अन्य लोगों के साथ प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए स्ट्रीट लाइट के हाइड्रोलिक वाहन (बकेट) में सवार होकर ऊपर उठे. माल्यार्पण के दौरान बकेट अचानक डगमगाया या रुक गया, जिससे सांसद असुविधाजनक स्थिति में हवा में फंस गए.
इस घटना और अफरा-तफरी से गुस्साए सांसद गणेश सिंह ने आओ देखा न ताव, कथित तौर पर नीचे मौजूद निगम के वाहनकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया.काफी मशक्कत के बाद सांसद और उनके साथी सुरक्षित नीचे उतर पाए. इस दौरान मौके पर मौजूद भीड़ ने भी निगमकर्मी के खिलाफ नारेबाजी की. सांसद का यह कृत्य अब स्थानीय राजनीति और प्रशासन के गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story