जब पोल से टकराया सेना का विमान, एयरपोर्ट पर मच गया हड़कंप

जयपुर: राजस्थान के जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टल गया है। वायुसेना का विमान एयरपोर्ट पर पोल से टकराया। जयपुर एयरपोर्ट पर संख्या 39 पर हादसा हुआ। विमान को पार्किंग एप्रन में लगाते समय हादसा हुआ। विमान का एक हिस्सा पोल से टकराया। हालांकि इस दौरान विमान को अधिक नुकसान नहीं हुआ। मामले की जांच जारी है। एयरपोर्ट से जुड़े अधिकारियों के अनुसार एयरफोर्स का विमान पार्क होते समय लाइट के पोल से टकराया। विमान का विंग हाई मास्टर लाइट के पोले टकराया। अधिकारियों के अनुसार शाम तक विमान के क्षतिग्रस्त पार्ट बदले जाएंगे। उसके बाद जयपुर एयरपोर्ट से रवाना किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजस्थान के जोधपुर में बड़ा विमान हादसा होते होते बचा था। लैडिंग के दौरान पक्षियों से टकराने से विमान का संतुलन बिगड गया, लेकिन पायलट की सूझबूझ से विमान को सुरक्षित तरीके से लैडिंग करवा दी गई। विमान में एक सौ से अधिक यात्री थे। जेट एयरवेज का एक विमान जोधपुर एयरपोर्ट पर उतर रहा था, तभी तीन पक्षी उड़ते हुए विमान से टकरा गए। पक्षियों के टकराने से विमान में चिंगारी निकलने लगी। यह देख यात्री भी घबरा गए और क्रू सदस्य भी।
पक्षियों से टकराने के बाद महिला पायलट ने तत्काल ही विमान को हवा में उठा लिया और फिर कुछ देर बाद सुरक्षित तरीके से विमान की लैटिंग करवाई गई। विमान से पक्षियों के टकराने, चिंगारी निकलते देख एयरपोर्ट अथोरिटी के कर्मचारियों व अफसरों की सांसें फूल गई थी। सुरक्षित विमान उतारने पर यात्रियों ने पायलट की सराहना की और बधाईयां भी दी थी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।






