भारत

जब अमित शाह ने US का लिया नाम, पढ़े पूरा बयान

jantaserishta.com
4 May 2022 8:15 AM IST
जब अमित शाह ने US का लिया नाम, पढ़े पूरा बयान
x

बेंगलुरु: कर्नाटक पहुंचे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीमा सुरक्षा के मुद्दे पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले आतंकी हमला होने पर केवल बयान जारी होता था, लेकिन अब हालात बदले हैं। शाह ने कहा कि भारत अब सीमा पर दखल देने वालों के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की तरह कार्रवाई करता है। इस दौरान उन्होंने जानकारी दी कि सरकार हवाला, आतंकी गतिविधियों की निगरानी के लिए डेटाबेस तैयार कर रही है।

बेंगलुरु में शाह ने कई कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने सुरक्षा उपायों में ढिलाई बरतने के लिए कांग्रेस के पुरानी सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा, 'पहले जब भी पाकिस्तान समर्थित चरमपंथियों की तरफ से आतंकवादी हमले किए जाते थे, तो भारत केवल बयान जारी करता था, लेकिन नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद चीजें बदली हैं। पहले अमेरिका और इजरायल ही उनकी सीमा और सेना के साथ दखल देने वालों को जवाब देत थे। अब भारत भी इस समूह में शामिल हो गया है।'
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद उरी (2016) और पुलवामा (2019) में आतंकी हमले हुए। शाह ने कहा, 'हमने पाकिस्तान के अंदर 10 दिनों के भीतर सर्जिकल स्ट्राइक्स और एयर स्ट्राइक्स के जरिए जवाब दिया... कुछ लोगों ने सवाल किया इसका कोई भी प्रभाव कैसे रहा। मैं उन्हें कहता हूं कि इसका बहुत प्रभाव है। अब पूरी दुनिया जानती है कि कोई भी भारतीय सीमाओं पर दखल नहीं दे सकता, नहीं तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।'
नेशनल इंटेलिजेंस ग्रिड (NATGRID) के उद्घाटन कार्यक्रम में शाह ने बताया कि सरकार हवाला लेनदेन, आतंकियों को आर्थिक मदद और इससे जुड़ी गतिविधियों, नकली मुद्रा, नार्कोटिक्स, बॉम्ब के खतरों और अवैध हथियारों की तस्करी पर निगरानी के लिए राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार कर रही है, क्योंकि सरकार की आतंकवाद के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस की नीति है।'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story