भारत
जब AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले- ये प्यार क्या है? जानें पूरा मामला
jantaserishta.com
22 Oct 2022 8:30 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
हैदराबाद: हैदराबाद के सांसद और AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पाकिस्तान में एशिया कप 2023 खेलने के लिए भारतीय टीम नहीं भेजे जाने के फैसले के मुद्दे पर सवाल किए हैं. ओवैसी ने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान के साथ क्रिकेट क्यों खेल रहा है? जबकि वह अपनी टीम को पाकिस्तान में खेलने के लिए ना भेजने का फैसला करता है. फिर आप कल पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच क्यों खेल रहे हैं? नहीं खेलना था. नहीं, हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे, लेकिन ऑस्ट्रेलिया में उनके साथ खेलेंगे. ये प्यार क्या है?
ओवैसी ने आगे कहा कि इतना ही है तो पाकिस्तान के साथ मत खेलो. क्या होगा यदि आप पाकिस्तान के साथ नहीं खेलते हैं तो? टेलीविजन के लिए ₹2000 करोड़ का नुकसान? लेकिन क्या ये भारत से ज्यादा मायने रखता है? छोड़ो, मत खेलो. उन्होंने कहा- 'मुझे नहीं पता कि मैच कौन जीतेगा. लेकिन मैं ये भी चाहता हूं कि भारत जीत जाए और शमी और मोहम्मद सिराज जैसे हमारे बच्चे पाकिस्तान को कुचलने की पूरी कोशिश करें.'
हैदराबाद के सांसद ने अप्रत्यक्ष रूप से मुस्लिम खिलाड़ियों की ट्रोलिंग का हवाला दिया और कहा- 'लेकिन अगर भारत जीतता है तो ये लोग छाती पीटेंगे और अगर भारत हारता है तो वे यह पता लगाना शुरू कर देंगे कि मैच में किसकी गलती थी. आपकी समस्या क्या है? यह क्रिकेट है.' ओवैसी ने कहा कि आपको हमारे हिजाब से, हमारी दाढ़ी से और हमारे क्रिकेट से भी समस्या है.
बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2022 में आज (22 अक्टूबर) से सुपर-12 चरण के मुकाबलों का आगाज हो रहा है. भारतीय टीम अपना पहला मुकाबला 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने वाली है. इस वर्ल्ड कप में कुल 16 टीमों ने भाग लिया है, जिसमें से चार टीमें वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड, नामीबिया और यूएई क्वालिफाइंग राउंड से आगे नहीं बढ़ पाईं. ग्रुप-2 में भारत, पाकिस्तान, जिम्बाब्वे, नीदरलैंड, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश शामिल है. Live TV
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





