भारत

जब अजगर बन गया बच्चों का खिलौना, नजारा देखकर लोग हैरान, देखें वीडियो

jantaserishta.com
7 July 2025 10:03 AM IST
जब अजगर बन गया बच्चों का खिलौना, नजारा देखकर लोग हैरान, देखें वीडियो
x
देखें वीडियो.
बुलंदशहर: जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र में बुलंदशहर अनूपशहर स्टेट हाईवे पर 15 फीट लंबा अजगर बच्चों का खिलौना बन गया। जुलूस के रूप में अजगर को गोद में उठाकर ले जाते ग्रामीणों का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि हम वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करते। वीडियो जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा का बताया जा रहा है। ग्रामीणों जान जोखिम में डालकर तीन किलोमीटर तक अजगर को गोद में लेकर स्टेट हाईवे पर पैदल चले और इस दौरान कई लोगों ने अजगर के साथ सेल्फी भी ली। बताया जा रहा है कि जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव शेखूपुर रौरा में अनूपशहर-बुलंदशहर स्टेट हाईवे के समीप 15 फीट लंबा अजगर निकल आया।
सूचना पर ग्रामीण एकत्रित हो गए। बच्चों और युवकों ने अजगर को गोद में उठा लिया। अजगर को गोद में लेकर करीब तीन किलोमीटर तक ग्रामीण स्टेट हाईवे पर पैदल चलते रहे। ग्रामीणों ने अजगर के साथ सेल्फी ली और रील भी बनाई। लोगों की गोद में अजगर और ग्रामीणों के जुलूस को देखकर रास्ते से निकलने वाले राहगीर भी सकते में आ गए। इस दौरान किसी राहगीर ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने जंगल में ले जाकर अजगर को छोड़ दिया। कोट - सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थी। अजगर को पड़कर जंगल में छोड़ दिया है। -प्रवेश कुमार, रेंजर अनूपशहर वन विभाग
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null