भारत
जब शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड के घर नशे में हुआ दाखिल, पड़ गई पिता की नजर, फिर जो हुआ वह दिल दहला देगा
jantaserishta.com
11 April 2024 4:17 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
गर्लफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
पालघर: महाराष्ट्र के पालघर जिले (Palghar) में एक शादीशुदा युवक अपनी गर्लफ्रेंड (girlfriend) के घर नशे में पहुंचा था. इस दौरान लड़की के पिता भी घर पर मौजूद थे. युवक अपनी प्रेमिका और उसके पिता के साथ विवाद करने लगा. इसी दौरान वह गिर गया, जिससे उसे चोट आई. युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतक की प्रेमिका और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया है.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला पालघर के मानिकपुर पुलिस स्टेशन एरिया में साल 2021 का है. यहां 29 वर्षीय सिकंदर मोबिन अंसारी नाम का युवक अपनी गर्लफ्रेंड (girlfriend) के घर पर मिलने पहुंचा था. मोबिन अंसारी अक्सर नशे में वहां जाता था.
आरोप है कि जून 2021 में युवक गर्लफ्रेंड (girlfriend) के घर गया. उस समय घर पर उसकी प्रेमिका के पिता भी मौजूद थे. युवक नशे में था तो वह प्रेमिका और उसके पिता से झगड़ा करने लगा. इसी बीच विवाद करते हुए वह गिर गया, जिससे उसे चोट आ गई. इसके बाद जानकारी उसके परिजनों को दी गई.
मौके पर पहुंचे युवक के परिवार के सदस्यों ने युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुंबई के जेजे अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कहा गया कि युवक की मौत सिर में चोट लगने के कारण हुई थी, जो अननेचुरल डेथ थी. रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मृतक की गर्लफ्रेंड और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी.
दोनों के खिलाफ पालघर के मानिकपुर पुलिस स्टेशन से जुड़े एक पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया था. पुलिस का कहना है कि मुख्य आरोपियों की पहचान मानिकपुर निवासी नीलेश और उसकी बेटी के रूप में हुई है. सिकंदर मोबिन अंसारी विवाहित था. वह आरोपी महिला से प्यार करता था. अक्सर उसके घर जाता था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





