भारत

जब एक कार के कारण पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी, 8 लोग हुए घायल, लेकिन ऐसा क्या हुआ?

jantaserishta.com
1 July 2021 2:30 PM IST
जब एक कार के कारण पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी, 8 लोग हुए घायल, लेकिन ऐसा क्या हुआ?
x
चौराहा पर भगदड़ मच गई.

सीवान. बड़ी खबर बिहार के सीवान से हैं जहां एक कार के चलते पूरे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाजार में जा घुसी और इसने देखते ही देखते 8 लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए कुचल दिया. आठ लोगों को कुचतले हुए कार सब्जी के दुकान में घुस गई जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया. घटना गुठनी थाना क्षेत्र के गुठनी चौराहा की है.

कार हादसे के कारण देखते ही देखते चौराहा पर भगदड़ मच गई. अनियंत्रित होकर लोगों को कुचलने वाली कार यूपी की तरफ से आ रही थी. मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची. लोगों की मदद से सभी घायलों का इलाज के लिए गुठनी पीएससी में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है. घायलों में चार की हालत गंभीर बानी हुई है जिसमें एक बच्चा भी शामिल है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story