
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
तौलिए (towel) की दम पर हथियारबंद लूटरे को पकड़ लिया.
तिरुपुर: तमिलनाडु (Tamilnadu) के तिरुपुर में एक शख्स की बहादुरी से बैंक में लूट की कोशिश नाकाम हो गई. शख्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर केवल तौलिए (towel) की दम पर हथियारबंद लूटरे को पकड़ लिया. पूरी घटना बैंक में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है. लूट करने वाला युवक बुर्का पहन कर आया हुआ था.
दरअसल, घटना शनिवार को तिरुपुर के धारापुरम इलाके में स्थित केनरा बैंक की शाखा में हुई. बैंक में काम चल रहा था. इसी बीच बुर्का पहना युवक हाथ में चाकू और बम लिए बैंक में घुस आया. जिस समय वह बैंक में घुसा था उस वक्त कई लोग वहां पर मौजूद थे.
घटना का जो सीसीटीवी सामने आया है उसमें साफ देखा जा सकता है कि बुर्का पहना युवक हाथ में हथियार लिए बैंक में अंदर आता है और लोगों को धमकाना शुरू कर देता है. वह एक व्यक्ति के सामने जाकर खड़ा हो जाता है. उसके पास बैठे दूसरे युवक को कुछ इशारा करता है, जिस पर वह युवक खड़ा हो जाता है. इसी बीच, बुर्का पहने लुटेरे के हाथ में मौजूद चाकू फिसलकर जमीन पर गिर जाता है.
जैसे ही लुटेरा चाकू उठाने के लिए झुकता है, वैसे ही बेंच पर बैठा व्यक्ति युवक पर झप्पटा मारता है और तौलिए (गमछे) से लुटेरे को पकड़कर फिल्मी स्टाइल में खींचते हुए दूर पर ले जाता है. व्यक्ति को देखकर कर बैंक में मौजूद दूसरे लोगों को भी हिम्मत आ जाती है और सभी लुटेरे पर टूट पढ़ते हैं. पहले तो सभी मिलकर उसे जमकर कूटते हैं फिर पुलिस को घटना की जानकारी देते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





