भारत

जब ब्रिज पर एक साथ दौड़ीं 5 ट्रेनें, सामने आया वीडियो

jantaserishta.com
1 July 2022 5:14 PM IST
जब ब्रिज पर एक साथ दौड़ीं 5 ट्रेनें, सामने आया वीडियो
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

रोहतास: बिहार में रेलवे ने विकास की नई रेखा खींच दी है. केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर' का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. डेहरी के सोन नदी पर बने रेल पुल पर जब एक साथ पांच ट्रेनें गुजरीं तो हर किसी की नजर ठहर सी गई.

साहनेवाल से लेकर पश्चिम बंगाल के दनकुनी तक डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर का निर्माण हुआ है. इसके तहत वेस्टर्न कॉरिडोर में 1504 किलोमीटर और स्टैंड कॉरिडोर में 1856 किलोमीटर का परिचालन होगा. पंजाब, यूपी, हरियाणा, बिहार और झारखंड से होकर यह कॉरिडोर गुजरेगा.
बता दें कि एक साथ 6 ट्रेनों का सोन ब्रिज से गुजरने की व्यवस्था की गई है, जिसका सफल ट्रायल कर लिया गया. इस कॉरिडोर का निर्माण ईस्टर्न डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर कॉरपोरेशन इंडिया लिमिटेड ने किया है. तमाम तकनीकी बाधा दूर करते हुए जब एक साथ पांच ट्रेनें गुजरी तो सभी देखते रह गए. यह रेलवे की तकनीकी दक्षता को भी दर्शाता है.
ट्रेन के परिचालन के बाद इसका वीडियो रेलवे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डाला. ईस्टर्न रेलवे समेत कई मंत्रियों के ट्विटर और फेसबुक अकाउंट पर इस नायाब उपलब्धि का वीडियो शेयर किया गया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story