
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
हैदराबाद: हैदराबाद पुलिस लगातार एक के बाद एक हवाला रैकेट का भंडाफोड़ कर रही है. हैदराबाद की टास्क फोर्स ने बुधवार को दो करोड़ रुपये की हवाला रकम जब्त की. वेस्ट जोन टास्क फोर्स की टीम को बंजारा हिल्स पुलिस स्टेशन के तहत आने वाले रोड 12 से एक कार से दो करोड़ रुपये ले जाने की सूचना मिली थी, जो कि हवाला का पैसा बताया गया था.बाद में वेस्ट जोन टास्क फोर्स पुलिस ने इसे बंजारा हिल्स पुलिस को सौंप दिया.
इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान अजीत ठक्कर, दिलीप सिंह चौहान, महेंद्र सिंह और परमार संदीप कुमार के तौर पर हुई है.
इससे पहले मंगलवार को हैदराबाद पुलिस ने गांधीनगर इलाके से 3.5 करोड़ रुपये हवाला का पैसा जब्त किया था.
हैदराबाद पुलिस अब तक 900 करोड़ रुपये के हवाला रैकेट का भंडाफोड़ कर चुकी है. इन मामलों में 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें दो विदेशी भी शामिल हैं. इस हवाला रैकेट के तार चीन से जुड़े हुए बताए जा रहे हैं.
इस सिलसिले में हैदराबाद पुलिस ताबततोड़ कई छापेमारी भी कर चुकी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





