भारत

जब पीएम मोदी के काफिले के सामने आई 2-2 एंबुलेंस, एसपीजी ने प्रोटोकॉल तोड़ा, जाने पूरा किस्सा

jantaserishta.com
12 April 2021 7:51 PM IST
जब पीएम मोदी के काफिले के सामने आई 2-2 एंबुलेंस, एसपीजी ने प्रोटोकॉल तोड़ा, जाने पूरा किस्सा
x

बंगाल में विधासभा चुनाव के प्रचार के लिए राज्य में पहुंचे पीएम मोदी के काफिले के बीच से आज दो एंबुलेंस गुजरती नजर आईं. जिस रूट से इन एंबुलेंस को जाना था, उस रास्ते से पीएम मोदी का काफिला गुजर रहा था. ऐसे में इन दोनों एंबुलेंस को रास्ता दिया गया. इस दौरान बंगाल में कुछ पल के लिए गजब का नजारा दिखा जब पीएम मोदी के काफिले के बीच से दो एंबुलेंस गुजरती नजर आईं.

दरअसल, सोमवार (12 अप्रैल) को जब पीएम मोदी जनसभा के लिए जा रहे थे तो इस दौरान सामने से एंबुलेंस आ गई. पीएम मोदी के प्रोटोकॉल को देखते हुए भी एंबुलेंस को रोका नहीं गया. इस दौरान पीएम मोदी के काफिले के साथ-साथ एंबुलेंस को भी रास्ता दिया गया. आमतौर पर ऐसा होता है कि सुरक्षा के लिहाज से पीएम के काफिले के साथ किसी और वाहन के आवागमन की इजाजत नहीं होती है. एहतियात के तौर पर सड़कें खाली करा दी जाती हैं. हालांकि इस वाकये के सामने आने के बाद से यह चर्चा का विषय बना हुआ है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story