भारत

जब गलती से 16 लाख रुपये खाते में पहुंच गए, फिर...

jantaserishta.com
29 May 2022 4:03 PM IST
जब गलती से 16 लाख रुपये खाते में पहुंच गए, फिर...
x

बरेली: कुछ महीनों पहले रातों-रात कुछ लोगों के खाते में करोड़ की रकम आ गई थी। खाते में इतने सारे पैसे देखकर खाता धारक के होश उड़ गए थे, हालांकि ये कम्प्यूटर क गलती के चलते हुआ था। बाद में बैंक ने सारे पैसे खाते से वापस ले लिए थे। कुछ इसी तरह का मामला यूपी के बरेली से भी सामने आया है। यहां करोड़ों तो नहीं लेकिन 16 लाख रुपये सगे भाइयों के खाते में पहुंच गए। इस बार ये रुपये किसी बैंक की गलती से नहीं बल्कि जानबूझकर ट्रांसफर किए गए थे। इतनी बड़ी रकम देखकर हर कोई हैरान था। मामले की छानबीन हुई तो पूरी हकीकत सामने आ गई। अब डीएम ने जांच बिठा दी है।

मामला बरेली जिले के दमखोदा के गांव खमरिया गोपाडांडी गांव का है। यहां के प्रधान पर ग्राम निधि के 16 लाख रुपये अपने सगे भाइयों के बैंक खातों में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है। रुपए पिछले साल ट्रांसफर किए गए थे। ग्रामीणों ने एफिडेविट पर डीएम से शिकायत की है। डीएम अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और आरईडी के एक्सईन को जांच सौंपी है। संयुक्त टीम 31 मई को गांव जाकर प्रधान-सचिव और शिकायत कर्ताओं के बयान दर्ज करेगी। साथ ही ग्राम निधि से कराए गए कार्यों का भी जायजा लेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होगी।
खमरिया गोपाडांडी के यूसुफ अंसारी, असलम, वीरेंद्र सिंह और रेहान ने डीएम को एफिडेविट के जरिए शिकायत की और ग्राम प्रधान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रधान और सचिव पर पंचायत घर के निर्माण के लिए दो बार ग्राम निधि से रकम निकालने की शिकायत है। रकम सचिव के लखीमपुर निवासी दोस्त मोहन मौर्य के एकाउंट में ट्रांसफर करने का दावा किया गया है। पंचायत घर के मरम्मत के नाम पर 46 हजार रुपये भी निकालने का आरोप है। डीएम के आदेश पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और आरईडी के एक्सईन ने जांच शुरू कर दी है। 15 दिन में जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपनी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story