भारत
भू-राजनीतिक स्थिति के कारण गेहूं खरीद में आई कमी: सरकार
jantaserishta.com
25 Oct 2022 4:49 PM IST

x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मौजूदा भू-राजनीतिक तनाव के कारण 2022-23 रबी सीजन में गेहूं की सरकारी खरीद में कमी आई है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक 2022-23 के मौजूदा सीजन में गेहूं खरीद में 2021-22 सीजन की तुलना में 56.64 प्रतिशत की गिरावट आई है।
इस दौरान गेहूं की खरीद केवल 187.92 लाख मीट्रिक टन हुई, जो 2021-22 में खरीदे गए 433.44 मीट्रिक टन से 56.64 प्रतिशत कम थी।
इसी तरह मौजूदा रबी सीजन 2022-23 में किसानों को 37,865 करोड़ रुपये का एमएसपी दिया गया, जो 2021-22 में दिए गए 85,604 करोड़ रुपये के एमएसपी से 55.76 प्रतिशत कम है।
इसके परिणामस्वरूप कम खरीद के कारण इससे लाभान्वित होने वाले किसानों की संख्या भी कम हो गई।
जहां 2021-22 में गेहूं की खरीद से 49.20 लाख किसान लाभान्वित हुए, वहीं 2022-23 में 17.83 किसानों को ही खरीद का लाभ मिला।
सूत्रों ने बताया कि 2022-23 रबी सीजन में गेहूं की खरीद में कमी बाजार की कीमतों में वृद्धि के साथ-साथ रूस-यूक्रेन युद्ध से उत्पन्न मौजूदा भू-राजनीतिक स्थिति के कारण मांग और आपूर्ति में आई असमानता के कारण हुई।
उन्होंने कहा कि पूरे देश में खरीद अवधि के दौरान बाजार मूल्य एमएसपी से अधिक रहा।
सूत्रों ने बताया कि इससे किसानों को उनकी उपज के लिए अधिक कीमत प्राप्त करने में मदद मिली।
पर्यवेक्षकों ने कहा कि अच्छी बारिश के कारण अगले रबी सीजन में गेहूं का उत्पादन और खरीद सामान्य रहने की उम्मीद है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





