
x
प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ ग्राम पंचायत लापरिया रून्डी के उदियाखेड़ी गांव में एक खेत में बिजली लाइन फॉल्ट होने की वजह से खेत में रखी तीन बीघा की गेहूं की फसल में आग लग गई। खेत में बिजली लाइन में फॉल्ट होने से अचानक लगी आग की वजह से खेत में कटाई करके रख रखी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। ग्रामीण और क्षेत्र के लोगों ने बड़ी मशक्कत के साथ पास के ही कुआं से वाटर पंप मोटर लगाकर आग पर काबू पाया। ग्राम पंचायत सरपंच फणिया लाल डामोर ने बताया कि उदिया खेड़ी में किसान अरविंद के खेत में काटकर निकालने के लिए रखी गेहूं की फसल में आग लग गई। आग से लगभग अनुमानित 3 लाख का नुकसान हुआ है। साथ ही गेहूं निकालने वाली थ्रेसर में भी आग लग गई। मौके पर बिजली विभाग के कर्मचारी और सर्किल पटवारी ने मौका मुआयना किया। इधर ग्रामीणों ने किसान के हुए नुकसान के लिए मुआवजा देन की मांग की है।
Next Story





