भारत

वॉट्सऐप हैकिंग सिंडिकेट का खुलासा, एक विदेशी को दबोचा गया, जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
2 Nov 2021 3:42 PM IST
वॉट्सऐप हैकिंग सिंडिकेट का खुलासा, एक विदेशी को दबोचा गया, जानें पूरा मामला
x
इस हैकिंग का इस्तेमाल ठगी और धोखाधड़ी के लिए किया जाता था.

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस साइबर क्राइम यूनिट की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशंस (आईएफएसओ) इकाई ने वॉट्सऐप हैकिंग (WhatsApp Hacking) सिंडिकेट का भंडाफोड़ करते हुए एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। इस हैकिंग का इस्तेमाल ठगी और धोखाधड़ी के लिए किया जाता था।

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नाइजीरिया के रहने वाले चिमेलम इमैनुएल अनिवेतालु के रूप में हुई है। आरोपी दिल्ली और बेंगलुरु के अन्य आरोपियों के साथ मिलकर यह सिंडिकेट चला रहा था।
वॉट्सऐप हैकिंग (WhatsApp Hacking) सिंडिकेट
यह गिरोह लोगों के फोन हैक कर उनके वॉट्सऐप अकाउंट्स का कंट्रोल हासिल कर लेता था। वॉट्सऐप अकाउंट पर नियंत्रण करने के बाद पीड़ितों की कॉन्टैक्ट लिस्ट में लोगों को संकटकालीन कॉल और मैसेज भेजे गए और उनसे रुपयों की मांग करते थे।
इन आरोपियों के पास एक बैंक अकाउंट भी था जो पीड़ितों की कॉन्टैक्ट लिस्ट के साथ शेयर किया गया था। मामले की शिकायत मिलने पर दिल्ली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एक मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान यह पता चला था कि आरोपी ने मैलवेयर लिंक डिजाइन करने के लिए एक एप्लिकेशन का इस्तेमाल किया था, जो पीड़ितों के मोबाइलों पर भेजे गए थे। प्रत्येक पीड़ित के लिए अलग एप्लिकेशन बनाई गई थी, जो इंस्टॉल होने पर पीड़ित के कॉन्टैक्ट, कॉल लॉग, एसएमएस को आरोपी के सर्वर पर भेज देती थी।
इमैनुएल पर फर्जीवाड़े और धोखाधड़ी के अन्य मामलों में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस द्वारा आरोपियों के पास से एक लैपटॉप और 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि इस सिंडिकेट के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story