भारत

WhatsApp ग्रुप एडमिन गिरफ्तार, सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

jantaserishta.com
7 Aug 2023 8:31 AM IST
WhatsApp ग्रुप एडमिन गिरफ्तार, सीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप
x
भदोही: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में सोशल मीडिया के एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में ग्रुप के एडमिन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार भारतीय ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भदोही नगर पालिका नामक एक ग्रुप में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया था, जो कि सोशल मीडिया वायरल हो रहा था। पुलिस को इस संबंध में चार अगस्त को ट्विटर के माध्यम से शिकायत मिली थी। उन्होंने बताया कि जांच में यह पता लगा कि मुस्लिम अंसारी नाम के एक युवक ने उक्त टिप्पणी की है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच के दौरान यह भी पता चला कि ग्रुप के एडमिन शहाबुद्दीन अंसारी ने आरोपी को ग्रुप से जोड़ा था। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर शहाबुद्दीन अंसारी और मुस्लिम अंसारी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। रविवार को शहाबुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि मुस्लिम अंसारी की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story