
नई दिल्ली. फेसबुक (Facebook) के स्वामित्व वाले इंस्टैंट मेसेजिंग, कॉल, वीडियो कॉल ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) भारत में डिजिटल पेमेंट सर्विस (Digital Payment Service) भी शुरू कर दी है. व्हाट्सऐप ने इसके लिए देश के सबसे बड़े सरकारी कर्जदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), सबसे बड़े निजी कर्जदाता एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के साथ साझेदारी की है. अब इन चारों बैंकों के करोड़ों ग्राहक व्हाट्सऐप की मदद से ऑनलाइन मनी ट्रांसफर कर सकेंगे. वहीं, कंपनी ने फेसबुक फ्यूल फॉर इंडिया 2020 (Facebook Fuel for India 2020) के दौरान बताया कि जल्द ही यूजर्स व्हाट्सऐप के जरिये हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी (Health Insurance Policy) भी खरीद सकेंगे.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





