भारत
आप क्या करोगे, मैं परमाणु बम ले जा रहा हूं...यात्रियों ने एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों से कहा
jantaserishta.com
8 April 2024 11:57 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। एक
नई दिल्ली: दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर तलाशी के दौरान सुरक्षा कर्मचारियों को 'परमाणु बम' की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने दो यात्रियों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि घटना पांच अप्रैल की है। दोनों की पहचान गुजरात के राजकोट निवासी जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी के रूप में की गई। एफआईआर के अनुसार, अकासा एयर की उड़ान के लिए सिक्योरिटी कर्मचारी यात्री जिग्नेश मालानी और कश्यप कुमार लालानी की तलाशी ले रहे थे। इस पर इन दोनों ने कहा कि जब एक बार पहले जांच हो चुकी है, तो दोबारा जांच क्यों कर रहे हैं। इस पर कर्मचारियों ने कहा कि विमान और उसमें सवार लोगों की सुरक्षा के लिए यह एक अतिरिक्त सुरक्षा उपाय है। इससे नाराज यात्रियों ने कहा, 'आप क्या करोगे, मैं परमाणु बम ले जा रहा हूं'।
ऐसे में सुरक्षा को देखते हुए विमान में बैठे लोगों को उतारने का निर्णय लिया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उपायुक्त (आईजीआई एयरपोर्ट) उषा रंगानी ने कहा कि यात्री लालानी और मालानी, गुजरात के राजकोट में निर्माण उद्योग में ठेकेदार थे। वे एसएस रेलिंग सामग्री की खरीद के संबंध में एक व्यापारी से मिलने के लिए दिल्ली के द्वारका गए थे। दोनों को जमानत पर रिहा कर दिया गया और मामले की जांच जारी है।
Tagsदिल्ली आईजीआई एयरपोर्टआईजीआई एयरपोर्टदिल्लीदिल्ली न्यूज़परमाणु बमपरमाणु बम धमकीDelhi IGI AirportIGI AirportDelhiDelhi NewsNuclear BombNuclear Bomb Threat
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





