भारत

लालू का क्‍या होगा...फिर जाना पड़ सकता है जेल, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
3 Feb 2022 5:31 PM IST
लालू का क्‍या होगा...फिर जाना पड़ सकता है जेल, जानिए पूरा मामला
x

पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ने वाली हैं, क्योंकि झारखंड में दर्ज चारा घोटाले के आखिरी मामले में 15 फरवरी को अदालत का फैसला आने वाला है. इस बात की आशंका जताई जा रही है कि चार अन्य केस की तरह डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ की अवैध निकासी के पांचवें और आखिरी मामले में भी उन्हें जेल यात्रा करनी पड़ सकती है. ऐसे में आरजेडी के अंदर एक बार फिर से नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंपने की तैयारी की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में बुलाई गई है, जिसमें शामिल होने के लिए लालू प्रसाद यादव खुद 9 फरवरी को पटना पहुंचेंगे.
आरजेडी के सूत्रों के मुताबिक, लालू परिवार इस बात को लेकर तैयारी में जुटा हुआ है कि अगर चारा घोटाले के मामले में उन्हें फिर से जेल जाना पड़ेगा, तो फिर पार्टी की बागडोर लालू खुद जेल के अंदर से संभालेंगे या फिर इस बार वह पार्टी की कमान अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव को सौंप देंगे?
बताया जा रहा है कि परिवार के अंदर इस बात को लेकर तैयारी चल रही है कि 10 फरवरी को आरजेडी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लालू तेजस्वी यादव को पार्टी की बागडोर सौंप सकते हैं और उन्हें पार्टी का अगला राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जा सकता है.
बता दें कि, डोरंडा कोषागार से 139 करोड़ की अवैध निकासी का मामला चारा घोटाले के पांचों मामलों में से सबसे बड़ा है, क्योंकि अवैध निकासी की रकम भी इसमें सबसे ज्यादा है. लालू पहले से ही चारा घोटाले के 4 मामलों में दोषी करार दिए जाने के बाद सजायाफ्ता हैं और फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर हैं. चारा घोटाले के 4 मामलों में आरजेडी मुखिया को कुल 27 साल की सजा हुई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story