भारत
ये क्या मिल गया दूध वाले पिकअप में! Police की भी फटी रह गई आंखें
jantaserishta.com
1 March 2025 11:46 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
ड्राइवर भागा.
देवरिया: उत्तर प्रदेश के देवरिया में बिहार बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने दूध वाली पिकप से 40 पेटी अवैध शराब बरामद किया है. यह अवैध शराब अमूल मोती नाम के दूध पैकेट्स के पीछे छिपाकर बिहार ले जाया जा रहा था. लार पुलिस ने मेहरौना चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान दुग्ध वाहन लिखी गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो ड्राइवर गाड़ी लेकर भागने लगा.
हालांकि, कुछ दूर आगे ले जाकर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दिया. फिर गाड़ी छोड़कर खुद फरार हो गया. वहीं, जब पुलिस ने तलाशी ली तो बंटी- बबली टेट्रा पैक की कुल 40 पेटी शराब मिली. फिलहाल पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है.
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने बताया कि पुलिस ने अभियोग पंजीकृत करते हुए गाड़ी व शराब को सीज कर दिया है. उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक की तरफ से अवैध शराब को लेकर एक अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत 28 फरवरी को लार पुलिस ने एक वाहन को रुकवाया.
हालांकि, पुलिस को देखते ही ड्राइवर वाहन लेकर भागने लगा. वहीं, कुछ दूर जाकर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया. जिसके बाद पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो बंटी- बबली टेट्रा पैक की कुल 40 पेटी शराब मिली. पुलिस ने शराब सहित वाहन को जब्त कर लिया है.
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला के अनुसार शराब को बिहार ले जाया जा रहा था. जिसे होली के मौके पर सप्लाई किया जाना था. फिलहाल फरार ड्राइवर की तलाश कर रही है. साथ ही शराब सप्लाई करने वाले गैंग की भी तलाश कर रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





