भारत

लड़की दिखाने के नाम पर जो किया वह चौंका देगा...पुलिस ने तीनों को बचा लिया, लेकिन...

jantaserishta.com
14 Jan 2025 9:14 AM IST
लड़की दिखाने के नाम पर जो किया वह चौंका देगा...पुलिस ने तीनों को बचा लिया, लेकिन...
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी फरार.
कैमूर: बिहार के कैमूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां उत्तर प्रदेश के हाथरस से शादी करने के लिए भभुआ पहुंचे दूल्हे के तीन दोस्तों के साथ लड़की दिखाने के नाम पर जो किया गया वह हैरान करने वाला था.
इन लड़कों को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बभनी पहाड़ी पर ले जाकर बंधक बना लिया गया और उनको छोड़ने के लिए एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की जाने लगी. मामले की जानकारी जब कैमूर पुलिस को लगी तो कैमूर पुलिस ने भभुआ डीएसपी शिव शंकर कुमार के नेतृत्व में टीम बनाकर बंधक बनाए गए इलाके में छापेमारी शुरू की. यहां अपराधी पुलिस की गतिविधि देखकर वहां से फरार हो गए. बंधकों को छुड़ा लिया गया है.
पुलिस ने सूचना मिलने के ढाई घंटे के अंदर बंधक बनाए गए सभी लोगों को मुक्त करा लियाहै. वहीं अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने चार घंटे तक छापामारी की लेकिन सभी अपराधी फिलहाल पुलिस पकड़ से बाहर हैं.
मामले जानकारी देते हुए कैमूर एसपी हरिमोहन शुक्ला ने बताया कि उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला से लड़के की शादी करने को लेकर कैमूर जिले के भभुआ में एक परिवार और दूल्हे के दोस्त पहुंचे हुए थे. जहां से दूल्हे के दो दोस्त और गाड़ी के चालक को लड़की दिखाने के लिए बदमाशों द्वारा कैमूर पहाड़ी पर ले जाया गया. दूल्हा निजी होटल में रुक गया. इन लोगों को भगवानपुर थाना क्षेत्र के बभनी पहाड़ी पर बंधक बना लिया गया. उनको छोड़ने के लिए पैसे की डिमांड की जाने लगी. जैसे ही पुलिस को जानकारी मिली पुलिस ने घेराबंदी करते हुए बंधक बनाए गए सभी तीनों लोगों को मुक्त कर लिया. अपराधी चिन्हित हो गए हैं, उनकी गिरफ्तारी को लेकर छापामारी जारी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story