भारत

ये क्या! पुलिस ने क्रिमिनल को दे रखी सुरक्षा, ऐसे पता चला

jantaserishta.com
20 Jan 2026 10:56 AM IST
ये क्या! पुलिस ने क्रिमिनल को दे रखी सुरक्षा, ऐसे पता चला
x
पढ़ें पूरी खबर.
कानपुर: कानपुर पुलिस एक बार फिर चर्चा में है. दरअसल, यहां की पुलिस ने बीते काफी समय से एक वांछित अपराधी को सुरक्षा दे रखी है. आरोपी बाकायदा 2 से 3 पुलिस के गनर लेकर ना सिर्फ चल रहा है, बल्कि उसकी वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी डाल रहा है.
आपको बता दें कि आरोपी का नाम अकील अहमद है, जिसपर कानपुर शहर में अलग-अलग थानों पर कई मुकदमे दर्ज हैं. कई मामलों में वह अभी भी वांछित अपराधी है. उसके घर की कुर्की तक हो चुकी है. अपराधों में रंगदारी, जान से मारने की धमकी और मारपीट समेत कई मामले शामिल हैं.
हाल ही में कानपुर न्यायालय ने अपने एक नए आदेश में आरोपी अकील अहमद के खिलाफ वारंट जारी करते हुए पुलिस को आदेश दिया कि उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए. हैरान करने वाली बात है कि पहले तो सेंट्रल जोन की पुलिस आरोपी को उसके घर पकड़ने गई और जीप में बैठ कर थाने ले गई, लेकिन कुछ ही देर बाद उसे छोड़ दिया गया.
वहीं, आरोपी अकील अहमद की सोशल मीडिया अकाउंट पर तमाम ऐसी रीलें डाली गई हैं जिसमें वह पुलिस सुरक्षा को दिखाते हुए लोगों से मिल रहा है. गाड़ी में घूम रहा है. जमकर भौकाल दिखा रहा है. ये सब कानपुर पुलिस की कार्यशैली को घेरे में खड़ा करता है कि कैसे एक वांछित अपराधी को लंबे समय से सरकारी सुरक्षा मिली है.
इस घटना पर एडिशनल डीसीपी LIU ने बताया कि आरोपी को पहले से सुरक्षा मिली हुई थी लेकिन तीन माह पहले कमिश्नर के आदेश पर सुरक्षा हटा ली गई. आरोपी एक बड़े केस में विटनेस है और विटनेस प्रोटक्शन स्कीम के अंदर उसे यह सुरक्षा दी गई थी. मामला संज्ञान में आते ही एक बार फिर से सुरक्षा हटा ली गई है.
मगर बड़ा सवाल ये है कि एक वांछित आरोपी पुलिस गनर लेकर पूरे शहर में घूम रहा है और विभाग को खबर तक नहीं थी. कोर्ट आरोपी के खिलाफ वारंट इश्यू करती है और पुलिस उसे घर से उठाती भी है लेकिन कुछ समय बाद फिर छोड़ देती है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null