भारत

भारत के खिलाफ क्या कदम उठा सकता है सऊदी अरब, जंग में पाकिस्तान का साथ देगा?

jantaserishta.com
20 Sept 2025 1:57 PM IST
भारत के खिलाफ क्या कदम उठा सकता है सऊदी अरब, जंग में पाकिस्तान का साथ देगा?
x

सांकेतिक तस्वीर

देखें वीडियो.
नई दिल्ली: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस्लामाबाद में पत्रकारों से कहा कि अगर भारत पाकिस्तान के खिलाफ युद्ध की घोषणा करता है, तो सऊदी अरब पाकिस्तान की रक्षा करेगा. उन्होंने बताया कि इस हफ्ते पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए समझौते में रणनीतिक पारस्परिक सहायता का प्रावधान शामिल है.
ख्वाजा आसिफ ने पाकिस्तानी चैनल जियो टीवी से बातचीत करते हुए इस समझौते की तुलना नाटो समझौते के अनुच्छेद 5 से की, जिसमें 'सामूहिक रक्षा' का सिद्धांत है. इसका मतलब है कि अगर किसी एक सदस्य पर हमला होता है, तो उसे सभी सदस्य देशों पर हमला माना जाता है.
हालांकि पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने साफ किया कि सऊदी अरब के साथ ये समझौता आक्रामक नहीं बल्कि रक्षात्मक है. नाटो का उदाहरण देते हुए उन्होंने जियो टीवी से कहा कि अगर कोई हमला होता है, चाहे वह सऊदी अरब पर हो या पाकिस्तान पर तो हम मिलकर उसका मुकाबला करेंगे.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ख्वाजा आसिफ ने कहा कि हमारा इरादा ये नहीं है कि इस समझौते का इस्तेमाल किसी भी आक्रमण के लिए किया जाए. लेकिन अगर दोनों पक्षों यानी पाकिस्तान और सऊदी अरब को ख़तरा है, तो ज़ाहिर है कि यह व्यवस्था लागू हो जाएगी.
ख्वाजा आसिफ ने ये भी दावा किया कि पाकिस्तान के परमाणु हथियार सऊदी अरब के उपयोग के लिए उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि इस समझौते के तहत हमारी क्षमताएं निश्चित रूप से उपलब्ध होंगी. उन्होंने यह भी जोड़ा कि पाकिस्तान ने हमेशा अपनी परमाणु सुविधाओं के निरीक्षण की अनुमति दी है और कभी कोई उल्लंघन नहीं किया है.
रॉयटर्स के मुताबिक जब एक वरिष्ठ सऊदी अधिकारी से पूछा गया कि क्या इन समझौतों का मतलब है कि पाकिस्तान अब परमाणु सुरक्षा देने के लिए बाध्य है, तो उन्होंने कहा कि ये एक व्यापक रक्षात्मक समझौता है, जिसमें सभी सैन्य साधन शामिल हैं.
बता दें कि इस 'पारस्परिक रक्षा' समझौते पर इस हफ़्ते पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़ की रियाद यात्रा के दौरान हस्ताक्षर किए गए. वहीं, भारत सरकार ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान-सऊदी समझौता दोनों देशों के बीच लंबे समय से चली आ रही व्यवस्था को औपचारिक रूप देता है. इसके निहितार्थों पर विचार किया जा रहा है. उधर, सैन्य और राजनीतिक विशेषज्ञों ने रॉयटर्स को बताया कि ये समझौता रियाद के धन को इस्लामाबाद के परमाणु हथियारों से जोड़ता है और दोनों देशों के लिए यह एक बड़ी सफलता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story