राजनीति क्या ना करवा दे...भरी सभा में कान पकड़कर उठक-बैठक करने लगे भाजपा विधायक, देखें वीडियो

सोनभद्र: सोनभद्र (Sonbhadra) में विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में 7 मार्च को मतदान होना है. जिसके लिए तमाम नेता अपने अंदाज में चुनाव प्रचार कर रहे हैं और जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन यहां के रॉबर्ट्सगंज सीट (Robertsganj) से बीजेपी के विधायक और प्रत्याशी भूपेश चौबे (Bhupesh Chaubey) का एक अलग ही अंदाज देखने को मिला. चुनाव प्रचार के दौरान भूपेश चौबे ने कुर्सी पर खड़े हो गए और अपने कान पकड़ लिए. इसके बाद उन्होंने कुर्सी पर ही उठक-बैठक करते हुए पांच साल में उनसे हुई गलतियों की जनता से माफी मांगी.
राबर्ट्सगंज से BJP विधायक भूपेश चौबे ने कान पकड़कर लगाई उठक-बैठक, जनता से 5 साल में हुई गलतियों की मांगी माफी। pic.twitter.com/PmhyppwKrC
— Shubham Shukla (@Journo_Shubham) February 23, 2022
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





