भारत
इस प्यार को क्या नाम दें...बुआ को ले उड़ा भतीजा , फिर आई ये खबर
jantaserishta.com
26 March 2024 1:56 PM IST

x
पकड़े जाने के बाद दोनों ने साफ कह दिया कि वे एक साथ रहना चाहते हैं।
हमीरपुर: यूपी के हमीरपुर से 15 मार्च की शाम को नाबालिग बुआ को लेकर किशोर भतीजा रफूचक्कर हो गया। परिवारीजनों को दोनों गुजरात में मिले। नाबालिग लड़की के पिता ने किशोर के खिलाफ अपहरण की तहरीर दी थी। जानकारी के मुताबिक, घरवालों ने अगले महीने किशोर की शादी तय कर रखी है। पकड़े जाने के बाद दोनों ने साफ कह दिया कि वे एक साथ रहना चाहते हैं। इसी शर्त पर किशोरी वापस आने को राजी हुई।
मामला मौदहा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का है। गांव से 15 मार्च को 16 वर्षीय किशोरी गायब हो गई। किशोरी के पिता ने गांव के ही किशोर पर पुत्री के अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। लेकिन चुनावी व्यस्तता की आड़ में पुलिस ने ज्यादा रुचि नहीं दिखाई। किशोर की अगले महीने शादी तय है। इसके चलते परिवारीजन और चिंतित थे। उन्हें बिरादरी में भी खुद की थू-थू होने का डर सता रहा था। लिहाजा उन्होंने अपने स्तर से ही दोनों का पता लगाया। जैसे ही इस बात की पुष्टि हुई कि किशोर-किशोरी दोनों सूरत में है, वैसे ही किशोर के परिजन अपने साधन से वहां पहुंच गए और सोमवार को दोनों को लेकर मौदहा आ गए।
दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल दोनों एक साथ रहने की बात पर कायम है। किशोरी इसी शर्त पर आई है कि वह कोर्ट में बयान देगी कि अपनी मर्जी से गई थी और अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है। दोनों के नाबालिग होने से मामला और भी ज्यादा उलझा हुआ है। पुलिस किशोर की शादी तय किए जाने के बारे में भी पड़ताल कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





