भारत

ये कैसा बेटा...75 साल की महिला को मार डाला, बेटी को पीटने से रोकना पड़ा भारी

jantaserishta.com
24 Feb 2025 2:21 PM IST
ये कैसा बेटा...75 साल की महिला को मार डाला, बेटी को पीटने से रोकना पड़ा भारी
x
आरोपी पकड़ाया.
शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में दिल दुखा देने वाला मामला सामने आया है. यहां 75 साल की एक महिला को उसके बेटे ने कथित तौर पर छड़ी से पीट-पीटकर मार डाला. पुलिस ने सोमवार को ये जानकारी दी है. आरोपी ने महिला पर तब हमला किया जब उसने उसे अपनी 13 साल की बेटी को पीटने से रोका.
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) मनोज कुमार अवस्थी ने एजेंसी को बताया कि सतवा बुजुर्ग गांव निवासी सत्येन्द्र रविवार रात अपनी नाबालिग बेटी को पीट रहा था. अवस्थी ने कहा, 'नाबालिग की चीख सुनकर उसकी दादी मिदन्ना देवी उसे बचाने आईं. लेकिन आरोपी ने उन्हें भी डंडे से मारना शुरू कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई. '
अधिकारी ने बताया कि आरोपी को स्थानीय पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और मामले में कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के अनुसार सत्येन्द्र शराबी है. शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्यवाही की जा रही है.
ये अपने तरह का कोई पहला मामला नहीं है बल्कि पहले भी ऐसे मामले सामने आते रहे हैं. बीते दिसंबर में पश्चिमी दिल्ली के ख्याला में एक बेटे ने मां की हत्या कर दी थी. महिला का शव घर में खून से लथपथ हालत में मिला तो हड़कंप मच गया. आरोपी ने खुद ही पुलिस को कॉल करके जानकारी दी. उसने खुद बचने के लिए लूट की कहानी रची. पुलिस की पूछताछ में आरोपी बेटे ने सच कबूला.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story