भारत

ये कैसी दोस्ती? दोस्त की पत्नी को लेकर हुआ रफूचक्कर, फिर भी नहीं भरा मन तो....

jantaserishta.com
2 Feb 2021 10:04 AM IST
ये कैसी दोस्ती? दोस्त की पत्नी को लेकर हुआ रफूचक्कर, फिर भी नहीं भरा मन तो....
x

DEMO PIC 

चौंकाने वाला मामला सामने आया है.

पटना: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक शख्स पर दोस्त की पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगा है. साथ ही शिकायत के अनुसार वह उसकी बेटी पर भी बुरी नजर डाल रहा था. इस मामले को लेकर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

मुजफ्फरपुर के काजीमोहम्मदपुर इलाके का यह मामला है. थाने में की गई शिकायत के अनुसार पहले आरोपी दोस्त की पत्नी को भगा ले गया. इसके बाद उसने चौथी में पढ़ने वाली बच्ची को भी अपना शिकार बनाने की कोशिश की. आरोपी का नाम रंजीत कुमार है जो पूर्वी चंपारण का रहने वाला है.
इस बीच बच्ची का मेडिकल टेस्ट आदि करा लिया गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए केस महिला थाने में दर्ज कराया गया है. आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं. महिला थाने की इंचार्ज का कहना है कि जल्द वह गिरफ्त में होगा.
बच्ची के पिता ने बताया कि वे म्युचुअल फंड निवेश कराने वाले एक फर्म में काम करते हैं. 2010 में उनकी शादी मोतीपुर की एक युवती से हुई थी. उनके दो बच्चे भी हैं. जिस पर आरोप लगा है वह उनके गांव का ही रहने वाला है.
आश्चर्य की बात है कि दोनों ने साथ में ही शिक्षा ग्रहण की है. और विभाग में ही साथ में ही अप्लाई किया था. इसबीच उसने दोस्ती की पत्नी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया. इसे लेकर पति-पत्नी के बीच झगड़ा भी होने लगा.
इसके बाद पिछले साल सितंबर से ही वह अपने दोनों बच्चों को लेकर अलग रह रही थी. वहीं पर आरोपी का भी आनाजाना था. पत्नी एक निजी स्कूल में पढ़ाती है. आरोप है कि इस दौरान उसकी बेटी के साथ बुरी हरकत करने की कोशिश आरोपी ने की थी.
शिकायत के अनुसार आरोपित उससे साथ जबरदस्ती कर रहा था. इसी दौरान वह किसी तरह खुद को मुक्त कराकर वहां से भागी. रोते हुए वह अपने पिता के घर पहुंची और पूरी घटना बताई. इसी के बाद वह अपनी बेटी को लेकर थाने पहुंच गया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story